8 जून 2020
लगभग 75 दिनों के बाद आज फिर से धर्म स्थलों पर रौनक दिखाई दी
वही पिछले लगभग ढाई महीनों से लॉक डाउन के दौरान बंद पड़े हुए धर्मस्थल फिर से गुलजार दिखाई दिए ।बताते चलें के कोविद 19 कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के तहत हुकूमत की तरफ़ से राजधानी के सभी धर्म स्थलों पर पाबंदी लगी थी ।लोग अपने घरों में रहकर नमाज पढ़ रहे थे इबादत कर रहे थे और रौज़ों दरगाह कर्बला पर भी नहीं जा सके थे ।वही आज केंद्र सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी होने के बाद फिर से धर्म स्थलों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। सहादतगंज के रुस्तम नगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम के रौज़े पर पर पहुंचकर जायरीन ने ज़ियारतकी। लेकिन सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइन के मुताबिक लोगों को रोजे में एंट्री कराई गई ।दरगाह हजरत अब्बास में सैनिटाइजर कराया जा रहा है लोगों की जांच की जा रही है और उसके बाद लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है ।रोजे पर मुख्य गेट पर दरगाह हजरत अब्बास के मुजाविर अब्बास मेहंदी उर्फ शानू लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आने वाले हर जायरीन को सैनिटाइज कराया और उनका टेंपरेचर चेक करने के बाद ज़ायरीन को रौज़े में जाने दिया। शानू ने बताया दरगाह रोज़ सुबह7 बजे से 6 बजे तक खुलेगी।इसी कड़ी में दरगाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम के मुतवल्ली रफीकउल हसन भी गाइडलाइन का पालन करते हुए दिखाई दिए । उन्होंने भी अपने हाथों को सेनेटीज़ किया और वहां पर अपना टेंपरेचर चेक कराया उसके बाद अपने दफ्तर में दाखिल हुए
दरगाह मैं हिफ़ाज़ती बंदों बसत का ध्यान रखा जा रहा है ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके वहीं दरगाह के अंदर सारे कार्पेट भी उठा दिए गए हैं लोगों को हार फूल अगरबत्ती जलाने की इजाजत नहीं है। पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। ताकि कोरोना वायरस घातक बीमारी से बचा जा सके |