Home / मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू

मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू

Spread the love

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले नहीं थम रहे हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु व अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है. अब 9 बजे के बजाय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. मेरठ मंडल की कमिश्नर अनिता मेश्राम ने यह आदेश दिए हैं.
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. कमिश्नर ने कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा. मास्क न पहनने वालों और कार की सीट बेल्ट ना लगाने वालों से सख्ती से जुर्माना वसूलें. साथ ही कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा भी बढ़ाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *