Home / मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Spread the love

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से पांच कालीदास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्राप्त किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए और कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
मंत्री नन्दी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी के विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों के बारे में चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मा. मुख्यमंत्री जी से अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्राप्त किया।
साथ ही प्रयागराज के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को कराए जाने का भी निवेदन किया। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के करैलाबाद, नैनी एफसीआई चकलाल मोहम्मद मार्ग, महेवा, महेवा पूरब पट्टी, मड़ौकामुख्य मार्ग, छिवकी स्टेशन मार्ग, सड़वा काॅलोनी, खरकौनी, इस्माइलपुर में पाल मार्केट, रानी मंडी में मार्ग, नाली एवं नाला निर्माण के प्रस्तावित त्वरित कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि जारी किए जाने की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *