किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने को हैं। भीषण गर्मी और भयंकर कोरोना महामारी के बावजूद किसान दिल्ली से सटे सभी सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 2022 में राष्ट्रपति बनेंगे। उसके बाद पूरे देश में राष्ट्रपति शासन लगाकर सरकार चलाएंगे।
टीवी चैनल न्यूज 24 से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को रिजाइन कर देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ही राष्ट्रपति बन जाएंगे। आगे टिकैत ने कहा कि साल 2022 में यही राष्ट्रपति बनेंगे और पूरे देश में राष्ट्रपति शासन लागू कर देंगे। यही प्रधानमंत्री का काम करेंगे। राकेश टिकैत के इतना कहते ही एंकर मानक गुप्ता ने उन्हें टोकते हुए पूछा कि ये 2024 में होगा या 2022 में।