भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शिक्षा नीति को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हुए।
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे याद है कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री होने के ने 1986 में जो शिक्षा नीति लागू की थी वह एकदम ढकोसला था।
उन्होंने या भी कहा कि उसके पहले 1968 में शिक्षा नीति आई थी। इसमें देश में कोई परिवर्तन नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो शिक्षा नीति लाए हैं वो आने वाले समय में भारत की तस्वीर बदले गी। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम देश के लिए रखा है.भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लगभग 6 लाख गांव को 1000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। ऑप्टिकल फाइबर का मतलब है कि हम 6 लाख गांव को अच्छे डिजिटल गांव बना सकें गे।
उन्होंने कहा कि ओडिशा में सड़क चाहिए। मंडी तक जाने की व्यवस्था चाहिए। कोल्ड स्टोरेज एवं स्टोरेज बनाने की जरूरत है। जो भी किसान की आवश्यकता है, ये एक लाख करोड़ रुपये का उपयोग करते हुए ओडिशा के किसानों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए बीजेपी का कार्यकर्ता वाहक बनें, ये मेरा स्वयं का निवेदन है।