Home / फतेहपुर: संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया

फतेहपुर: संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया

Spread the love

बाराबंकी 19 जनवरी, 2021
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 95 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें से राजस्व विभाग से सम्बन्धित 26 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 13 प्रार्थना पत्र, पूर्ति विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 13 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, चकबन्दी विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 03 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 30 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों के माध्यम से प्राप्त शिकायती पत्रांे का निस्तारण समयान्तर्गत कर लिया जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस सिरौलीगौसपुर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान के संयोजन में सम्पंन हुआ ।जिसमे कुल समस्त विभागों से सम्बंधित 20 शिकायते आयी जिसमे 2 राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया ।मंगलवार को तहसील के पारिजात सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आये फरियादियों की मनोयोग से समस्याओं को सुना अऔर सम्धंधित विभागों को गुणवक्ता परक निस्तारण करने के आदेश दिये।इस मौकेपर तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह दिनेश कुमार दुबे गरिमा वर्मा मुकेश कुमार डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता अभय शुक्ला के के वर्मा शालिनी गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे ।
फतेहपुर में अयोजित तहसीलदिवस के दौरान उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी बी0के0एस0चैहान, जिला विकास अधिकारी के0के0सिंह, तहसीलदार फतेहपुर, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, चकबंदी अधिकारी बंदोबस्त, पीओ डूडा, जिला प्रोबेसन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *