नई दिल्ली,02 जून ।
भारतीय जनता पार्टी में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मनोज तिवारी को पद हटा दिया गया है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी की जगह दिल्ली के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की जिम्मेदारी सौंपी है,
जबकि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी विष्णुदेव साय को दी गई है। दिल्ली की सियासत में आदेश गुप्ता को कोई बड़ा नाम नहीं हैं। वह नॉर्थ एमसीडी के फूल मेयर हैं और वर्तमान में पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। वह 2018 के अप्रैल महीने में उत्तरी नगर निगम के मेयर चुने गए थे।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आदेश गुप्ता छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से साल 1991 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। उनकी राजनीतिक छवि है। अपने चुनावी हलफनामे में आदेश गुप्ता ने बताया था कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस नहीं है और उनका पेशा ठेकेदारी है।