Home / शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष व तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नर को महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष व तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नर को महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

Spread the love

लखनऊ 02 जून।
शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में आज तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ के पुलिस कमिश्नर श्री सुजीत पाण्डेय को महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष श्री गौरव चैधरी एवं कांग्रेस नेता श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को प्रदेश सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक द्वेषवश जेल में डाल दिया है। इसके अलावा हमारी पार्टी के दर्जनों नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
इसके साथ ही ज्ञापन में कहा गयाय है कि कांग्रेस पार्टी ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए 1000 बसें चलाने की उ0प्र0 सरकार ने अनुमति मांगी थी।सहयोग और सेवा की हमारी भावना को समझने और अनुमोदित करने की बजाए उ0प्र0 सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर अपनी शक्ति का दुरूपयोग कर रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस महामारी में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है। हमने उ0प्र0 में 90 लाख लोगों तक खाना और राशन पहुंचाया है। 22 जिलों में रसोईघर संचालिए किए। हमारे कार्यकर्ता दिन रात सेवा कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के दम पर दमन कर रही है। इतना ही नहीं न्यायिक प्रक्रिया में भी रूकावट पैदा कर रही है।
ज्ञापन में मांग की गयी है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को रिहा किया जाए एवं हमारे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमें तत्काल वापस लिए जाएं।लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *