Home / थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद

थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद

Spread the love

*जनपद बाराबंकी*
*दिनांक 25.12.2020* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 24.12.2020 को थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियक्त गोबरे पुत्र हरद्वारी निवासी पासिनपुरवा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को समय 17.30 बजे दशवन्तपुर मोड़ के पास थाना मोहम्मपुर खाला जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 533/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
गोबरे पुत्र हरद्वारी निवासी पासिनपुरवा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर ।

*गिरफ्तारी का दिनांक व समय–*
दिनांक 24.12.2020 को समय 17.30 बजे दशवन्तपुर मोड़ के पास थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

*बरामदगी*
एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री चन्द्रहास मिश्र थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
3. का0 निरंजन प्रजापति,का0 अभिषेक यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
4. का0 सुशील कुमार, का0 अंकित यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *