Home / तुर्की ने सीरिया में फिर भारी मात्रा में हथियार भेजे

तुर्की ने सीरिया में फिर भारी मात्रा में हथियार भेजे

Spread the love

24/5/2020

तुर्की ने सीरिया में फिर भारी मात्रा में हथियार भेजे
सीरिया के क्षेत्रों पर क़बज़ा करने के बाद सीरिया ने फिर इस क्षेत्र के लिए भारी मात्रा में हथियार भेजे हैं।

समाचारिक सूत्रों के अनुसार तुर्की ने पूर्वोत्तरी सीरिया में हथियार और सैन्य उपकरण भेजे हैं।सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने बताया है कि तुर्की ने हथियारों और सैन्य उपकरणों से लदे 30 वाहन, रासुलएन नगर भेजे। यह वाहन शुक्रवार की शाम अलहसका प्रांत से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। इससे पहले भी 18 मई को तुर्की ने इस क्षेत्र के लिए हथियार और सैन्य उपकरण भेजे थे।

याद रहे कि आतंकवादियों से मुक़ाबले के बहाने तुर्की की सेना ने सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया है जहां पर यह सैनिक अब भी मौजूद हैं। तुर्की, सीरिया के सक्रिय कई आतंकवादी गुटों का समर्थन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *