Home / डॉ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत किया मास्क एवं कंबल वितरण

डॉ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत किया मास्क एवं कंबल वितरण

Spread the love
 लखनऊ, 16 जनवरी 2021 बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन श्री विराज सागर दास द्वारा डॉ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में लखनऊ के गरीब और आसक्त लोगों को इस भीषण ठंड में राहत देने के लिए कम्बल वितरण किया गया।
गौरतलब है कि फाउंडेशन पिछले कई दिनों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत लखनऊ के गरीब और असहाय लोगों के लिए अलाव जलवाना, कंबल वितरण, खिचड़ी भोज जैसे कार्यक्रम करता आ रहा है।
आज का कंबल वितरण कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित छितवापुर में श्री अब्दुल्ला सिद्दीकी एडवोकेट के संयोजन में आयोजित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन हुआ और कंबल के साथ साथ मास्क का भी वितरण किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री अरूण गुप्ता, श्री राजीव बाजपेयी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री रेहान खान, श्रीमती वंदनाराज अवस्थी, श्री कैलाश पाण्डेय, श्री सुशील दुबे, श्री अब्दुल्लाह सिद्दीकी एडवोकेट, श्री बब्बू वारसी, पं0 धीरेन्द्र दीक्षित, अब्दुल मलिक वारसी, मोहम्मद शारिक खान, मो0 सैफ, श्री रानू सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *