बाराबंकी
आज दिनांक 10 मार्च 2021 को जिला महिला अस्पताल बाराबंकी में प्रोग्राम के मुख्य अतिथि बाराबंकी सी.एम.ओ बी.के.एस चौहान जी ने मरीजों को कैरी बैग मे फल, दूध, ब्रेड आदि वितरित करते हुए कही जिंदगी फाउंडेशन अपने टीम की सहायता से हमेशा से जरूरतमंद गरीब और असहाय लोगों की मदद करती चली आ रही है इससे पहले भी हम लोगो ने सभी लोगों के लिए भरपेट भोजन की व्यवस्थ कार्यक्रम भी करते आ रहे हैं इस तरीके के कार्यों से समाज के कमजोर लोगों की सेवा करते है इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष जुहैर अंजुम खान ने मुख्य अतिथि का अपने कीमती समय से वक्त निकालने का धन्यवाद दिया और उन्होंने आए हुए सभी लोगों को यकीन दिलाया कि फाउंडेशन और फाउंडेशन के सभी सम्मानित मेंबर सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे इस मौके पर महिला सी०एम०एस ने फाउंडेशन का धन्यवाद किया प्रोग्राम में सम्मिलित होने वाले फाउंडेशन मेंबर में खेल अधिकारी राजेश सोनकर जी, सरदार मंजीत सिंह धामी महामंत्री , डॉक्टर सुधीर वर्मा,श्रीमती नीता अवस्थी, महेश अग्रवाल, वज्जु भाई, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा,राम रस्तोगी, जियाउद्दीन अहमद प्रो. मॉडर्न शूज ,श्री सरदार हरपाल सिंह, शिवम सिंह, श्री गौतम जी,आदि उपस्थित रहे।