Home / कोरोना से 88 साल की मां की मौत के बाद अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों ने भी तोड़ा दम

कोरोना से 88 साल की मां की मौत के बाद अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों ने भी तोड़ा दम

Spread the love

रांची, झारखंड। कोरोना से एक हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया है। बोकारो के निजी नर्सिंग होम में भर्ती 88 वर्षीय महिला के निधन बाद पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव थी। इसके बाद महिला के परिवार से एक के बाद एक 5 बेटों की कोरोना से मौत हो गई। अभी भी एक और बेटा बीमार है।
मामला धनबाद के कतरास इलाके का है। रानी बाजार में रहने वाले एक परिवार के छठे सदस्य की सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को सबसे पहले 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ। शव की जांच से पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी। उसके बाद उनके एक बेटे की मौत रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में हो गई। कुछ दिन बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
कोरोना संक्रमण की वजह से परिवार में एक के बाद एक 6 सदस्यों की मौत हो चुकी है। पहले मां और फिर उनकी अर्थी को कंधा देने वाले पांच बेटों की एक के बाद एक मौत हो गई। 15 दिनों में ही इस परिवार के छठे सदस्य की मौत हो गई। मृतक महिला के एक और बेटे के अलावा परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी तबीयत खराब बताई जा रही है।
मौत का तांडव यहीं नहीं रुका, तीसरा बेटा धनबाद के एक निजी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था, वहीं एका एक तबीयत ऐसी बिगड़ी कि सीधे मौत के मुंह में समा गया। उनके ड्राइवर उन्हें पीएमसीएच ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 16 जुलाई को चौथे बेटे का भी टीमएच जमशेदपुर में कैंसर बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया।
पांचवां बेटा भी धनबाद के कोविड अस्पताल में रेफर करने के बाद रिम्स रांची में भर्ती था, जहां सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। इसी के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला और उसके पांच बेटों की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के कई और सदस्यों का भी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *