Home / कांग्रेस के कार्यकर्ता तय करेंगे पार्टी का नेतृत्व किसे करना चाहिए: राहुल गांधी

कांग्रेस के कार्यकर्ता तय करेंगे पार्टी का नेतृत्व किसे करना चाहिए: राहुल गांधी

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह पार्टी के भीतर आंतरिक चुनावों के पक्षधर हैं और कार्यकर्ता ही यह तय करेंगे कि पार्टी का नेतृत्व किसे करना चाहिए। गांधी ने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी उनसे जो भी कहेगी, वह करेंगे।

राहुल गांधी ने पीटीआई-भाषा के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि पार्टी के भीतर संगठनात्मक चुनाव समय पर होंगे, लेकिन अभी जरूरत इस बात की है कि जीवन बचाया जाए और महामारी को नियंत्रित किया जाए। कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं के समूह द्वारा पार्टी का संगठनात्मक चुनाव जल्द कराने और पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष की मांग पूर्व में की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *