Home / अमेरिका विदेश मंत्री के बयान पर चीन ने जताया ऐतराज

अमेरिका विदेश मंत्री के बयान पर चीन ने जताया ऐतराज

Spread the love

चीन ने शुक्रवार को अमेरिका विदेश मंत्री के बयान पर ऐतराज जताते हुए वाशिंगटन पर दबाव की कूटनीति का आरोप लगाया. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से कहा था कि अमेरिका चीन के आर्थिक दबाव के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मैदान में अकेला नहीं छोड़ेगा.
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने अमेरिका पर अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आर्थिक प्रतिबंध लगाने और अन्य देशों को ऐसा करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *