लखनऊ, 20 नवंबर 2025:नदीम अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि दफ़्तर आयतुल्लाह अल-उज़्मा सैयद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी, लखनऊ* की ओर से *अज़ाए फ़ातिमिया* के अवसर पर *22 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय मजलिसों* का आयोजन किया गया है।
यह मजलिसें *हुसैनिया जन्नत मआब सैयद त़की साहब, मस्जिद तहसीन अली ख़ाँ के पीछे, अकबरी गेट, चौक, लखनऊ* में आयोजित होंगी।
*मजलिस का समय प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा।*
*ख़िताब फरमाने वाले उलेमा:*
* *22 नवंबर (शनिवार)* — मौलाना ज़हीर अब्बास साहब क़िबला
* *23 नवंबर (रविवार)* — मौलाना मुस्तफ़ा अली ख़ाँ साहब
* *24 नवंबर (रविवार)* — मौलाना अफ़ज़ल हुसैन हैदर साहब क़िबला
अंत में, नदीम अब्बास ने मुमिनीन से समय की पाबंदी के साथ शिरकत करने की अपील की है।