LPG नियमों में बड़ा बदलाव: PNG लेने पर भी दोबारा मिल सकेगा पुराना गैस कनेक्शन
केंद्र सरकार ने LPG नियमों में बदलाव करते हुए उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब PNG कनेक्शन लेने के बाद यदि कोई व्यक्ति ऐसे क्षेत्र में शिफ्ट होता है जहां PNG सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो उसे नया LPG कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। ट्रांसफर वाउचर के जरिए पुराना LPG कनेक्शन दोबारा चालू कराया जा सकेगा। साथ ही, सरकार ने कमर्शियल पैक्ड LPG की आपूर्ति पर लगी सभी पाबंदियां भी हटा दी हैं, जिससे सप्लाई अब सामान्य हो जाएगी।
