भारत को मिलेगी पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को शिवराज सिंह चौहान करेंगे लोकार्पण
भोपाल | 18 नवंबर
भारत को जल्द ही बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पहली स्वदेशी वैक्सीन मिलने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इस वैक्सीन का लोकार्पण करेंगे। इसे भोपाल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल मुर्गियों को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस से बचाने के लिए किया जाएगा।
बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री उद्योग को हर साल भारी आर्थिक नुकसान का खतरा रहता है। ऐसे में स्वदेशी वैक्सीन का विकास पोल्ट्री कारोबार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे देश में बीमारी की रोकथाम और पोल्ट्री क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
