पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुछ लोग कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए काले धन की कमाई का एक और स्रोत बंद हो गया है। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग किसानों के खिलाफ हैं, वे चाहते हैं कि बिचौलिये पनपें। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में मेगा परियोजनाओं के उद्घाटन पर कि जो लोग कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं वे नहीं चाहते कि किसानों को खुले बाजार में अपनी उपज बेचने की आजादी मिले।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग कुषि सुधार कानूनों का विरोध सिर्फ विरोध के लिए कर रहे हैं। वे ना तो किसानों के साथ हैं, ना युवाओं के साथ और ना ही जवानों के साथ।