Home / हाथरस की 19 वर्षीय युवती की मौत के मामले में बसपा मुखिया मायावती के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गुस्सा चरम पर

हाथरस की 19 वर्षीय युवती की मौत के मामले में बसपा मुखिया मायावती के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गुस्सा चरम पर

Spread the love

हाथरस की 19 वर्षीय युवती की मौत के मामले में बसपा मुखिया मायावती के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गुस्सा चरम पर है। 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों की अमानवीय प्रताडऩा के बाद युवती का मौत से संघर्ष 15 दिन तक चला। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज उसके निधन के बाद हाथरस में माहौल काफी तनावपूर्ण है जबकि विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेर लिया है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि हाथरस में एक दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म बेहद घृणित कृत्य है। अब पीड़िता की मौत के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार त्वरित न्याय करने के साथ ही पीड़ित परिवार की मदद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *