Home / पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता जशवंत सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता जशवंत सिंह का निधन

Spread the love

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज रविवार समय प्रातः 6:55 पर सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व मंत्री जशवंत सिंह मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली ।उनको पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के मंत्री परिषद में कैबिनेट मंत्री जिम्मेदारी दी गई वह स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के निकटतम जाने जाते थे ।इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। मै उनके निधन से दुखी हूं।’ इस मौके पर रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *