Home / अब्दुल्ला आज़म के अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

अब्दुल्ला आज़म के अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

Spread the love

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सांसद आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आज़म ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायकी के प्रत्याशी रहे और चुनाव जीता था, उसमे अब्दुल्ला आज़म खान द्वारा अपनी जन्मतिथि अनुचित दर्शाने के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनको भ्रष्ट आचरण का दोषी माना था |
इसी वजह से अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी |
और अब यही कारण उनकी मुश्किलें बढ़ाता नज़र आ रही हैं | साथ ही साथ
बताते चलें कि सीतापुर जेल में बंद अब्दुल्ला आज़म के अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है | इस संबंध में गुरुवार को यूपी विधानसभा सचिवालय की तरफ से राष्ट्रपति को पत्र लिखा गया है |अब भारत निर्वाचन आयोग से सहमति लेकर उनके चुनाव लड़ने पर रोक का आदेश जारी हो सकता है |
राष्ट्रपति को लिखे पत्र में अब्दुल्ला आज़म को भ्रष्ट आचरण का दोषी करार दिए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 8-क के तहत चुनाव लड़ने से रोके जाने की संस्तुति की गई है |अब राष्ट्रपति भारत निर्वाचन आयोग से सहमति प्राप्त करके चुनाव लड़ने से रोकने का आदेश जारी करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *