Home / इमामबाड़ा खोले जाने के संबंध में मौलाना यासूब अब्बास ने लिखा राजनाथ को पत्र

इमामबाड़ा खोले जाने के संबंध में मौलाना यासूब अब्बास ने लिखा राजनाथ को पत्र

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सभी इमामबाड़े और कर्बला खोलने की मांग की है।
मौलाना यासूब अब्बास ने पत्र के द्वारा कहा कि यह महीना सफर का है जिसमें इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया जाता है कोविड-19 की वजह से मोहर्रम में श्रद्धालु मजलिसों का आयोजन नहीं कर पाए जिससे वह बहुत दुखी हैं ।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि आप लखनऊ के सांसद भी हैं इसलिए आप लखनऊ के सभी इमामबाड़ा मस्जिदों और कर्बलाओं को खोलने का आदेश पारित करें ताकि अजादार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मजलिस और शबबेदारी का आयोजन कर सकें।
मौलाना यासूब अब्बास ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड इसके लिए हमेशा आपका आभारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *