उत्तर प्रदेश सरकार जहां गाय की सुरक्षा को लेकर नए नए कानून जा रही है वही ललितपुर के तहसील मड़ावरा में तैनात एक बुजुर्ग लेखपाल पर मोहल्लेवालों ने गाय के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम से कराई जा रही है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।