BRICS सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे राष्ट्राध्यक्षों से पीएम मोदी की मुलाकात, भव्य स्वागत

नई दिल्ली। BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रमुख नेता भारत पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पहुंचे विदेशी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान V से भी मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आगा खान IV के विकास कार्यों में योगदान को याद किया। दोनों के बीच स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, युवाओं तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 9/11 आतंकी हमलों के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है। भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का सामना करते हुए आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने 2014 में न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल एवं म्यूजियम की अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *