पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की 1,330 दोहों वाली ‘तिरुक्कुरल’ की रूसी अनुवादित पुस्तक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रसिद्ध तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवादित संस्करण भेंट किया। महान तमिल कवि तिरुवल्लुवर की इस कृति में 1,330 दोहे हैं, जिनमें नैतिकता, जीवन, शासन, धन और प्रेम जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए गए हैं। ‘तिरुक्कुरल’ को तमिल साहित्य की महानतम कृतियों में गिना जाता है।
:shabu zaidi
