सरकार का वक्फ बोर्ड बिल पर दावा और विपक्ष का पलटवार कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया एक इंटरव्यू में कहा कि
सरकार ने वक्फ बोर्ड बिल को लेकर दावा किया है कि यह मुसलमानों के उत्थान के लिए बनाया गया है। लेकिन इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने तंज कसते हुए कहा,
“अरे बीजेपी, सारा उत्थान सिर्फ मुसलमानों का ही क्यों कर रही है?
थोड़ा हिंदुओं का भी ध्यान रख लीजिए। हिंदू युवाओं को रोजगार दीजिए, हिंदू महिलाओं को महंगाई से राहत दीजिए,
और उन्हें अपना मंगलसूत्र गिरवी रखने के लिए मजबूर न करें।”
दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि इस बिल से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को डिजिटाइज किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता आएगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि सरकार की यह दलील कितनी सच्ची है?
खुद सरकार ने पहले राज्यसभा में, अपने पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेस के सामने, और सुप्रीम कोर्ट में लिखित हलफनामे में दावा किया था कि 99% वक्फ संपत्तियों के दस्तावेज WAMSI पोर्टल पर डिजिटाइज होकर अपलोड हो चुके हैं।
ऐसे में सुप्रिया ने सरकार से पूछा, “फिर यह नया तर्क क्यों दिया जा रहा है?
क्या यह सिर्फ एक बहाना है?”
इस बिल को लेकर बहस तेज हो गई है, और विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है। अब देखना यह है कि सरकार इन सवालों का जवाब कैसे देती है।




