मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करने और नियमित जांच के निर्देश दिए। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर सहित मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कहा। इसके अलावा, उन्होंने सभी बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद बलरामपुर, बहराइच, और श्रावस्ती के जनप्रतिनिधि और अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की





