Home / शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल ने बाढ़ में फंसे लोगो के लिए नाव-भेजने के संबंध में उप जिलाधिकारी रामनगर को अवगत

शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल ने बाढ़ में फंसे लोगो के लिए नाव-भेजने के संबंध में उप जिलाधिकारी रामनगर को अवगत

Spread the love

बाराबंकी/रामनगर ब्लाक के ग्राम मडना जयसिंह पुरवा में बाढ़ के पानी का जल स्तर बढ़ गया है गांव के लोग गांव से बाहर आ रहे कुछ परिवार व उनके बच्चे फँसे है बाढ़ क्षेत्रों में दौरा करने निकले शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल ने बताया कि लोगो के फंसे होनो व नाव भेजने के संबंध में उपजिलाधिकारी रामनगर को अवगत कराया गया उनके अनुसार ब्लाक के एडीओ ने गांव में नाव पहुचा कर फोटो वाट्सएप की है जबकि गाँव मे नाव नही पहुची है लोग फंसे हुए है एडीओ द्वारा फोन नही उठाया जा रहा इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही हैं ग्रामीणों का जीवन संकट में है शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहाकि बाढ़ क्षेत्रो की बुनियादी हकीकत देखने व सरकार के दावों की पोल खोलने शिवसेना नेताओं का प्रतिनिधि मंडल राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में अति शीघ्र आ रहा है
इस दौरान शिवसेना ब्लाक सचिव गौरव निषाद व शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *