कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज कई जनसभाओं और रोड शो में भाग लिया। उन्होंने मुदित अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि जनता को झूठे सपने दिखाकर अपने लिए शीशमहल बनाने वालों को दिल्ली कभी माफ नहीं करेगी। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जनता का विश्वास अब कांग्रेस के साथ है और दिल्ली में कांग्रेस की वापसी होगी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को सुनने के लिए दिल्ली में जन सैलाब पहुंच




