लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक युवक को दवाओं के साथ पकड़ा गया है। युवक के बैग में भारी मात्रा में विभिन्न दवाएं मिली हैं। अस्पताल प्रशासन को युवक पर चोरी करके दवाई बेचने का संदेह है। इस मामले में युवक को अस्पताल प्रशासन ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
यह मामला लखनऊ के थाना वजीरगंज इलाके का है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।





