Home / अन्य राज्य / बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान 405.53 करोड़ रू० की लागत से विभिन्न विभागों की 183 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान 405.53 करोड़ रू० की लागत से विभिन्न विभागों की 183 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

Spread the love

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 405.53 करोड़ रू० की लागत से विभिन्न विभागों की 183 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कटिहार जिले के बरारी अंचल अंतर्गत 5279 तथा कुर्सेला अंचल के 353 विस्थापित एवं भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया। राज्य संपोषित विभिन्न विकास योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया। जीविका एवं विभिन्न बैंकों द्वारा संपोषित 18,698 स्वयं सहायता समूहों को 154.52 करोड़ रू० एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 889 परिवारों को स्वरोजगार हेतु 3.87 करोड़ रू० की स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *