Home / अखिलेश यादव पहुंचे स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के घर उनके बेटे राकेश वर्मा की माता की देहांत पर दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव पहुंचे स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के घर उनके बेटे राकेश वर्मा की माता की देहांत पर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

दिनांकः17.10.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री राकेश वर्मा के बाराबंकी आवास में पहुंचे।
श्री अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जी की धर्मपत्नी और पूर्व मंत्री श्री राकेश वर्मा की माताजी श्रीमती मालती वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी श्रीमती मालती वर्मा का 12 अक्टूबर 2024 की सुबह निधन हो गया था। वह 80 वर्ष की थीं।
श्री अखिलेश यादव के साथ गये पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री राकेश वर्मा पूर्व मंत्री, श्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक श्री धर्मराज यादव ‘सुरेश‘, श्री गौरव रावत, समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष श्री हाफिज अयाज, पूर्व एमएलसी श्री राजेश यादव, समाजवादी पार्टी गोण्डा लोकसभा से प्रत्याशी रहीं श्रेया वर्मा समेत बाराबंकी समाजवादी पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रकारों से वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजो की तरह बांटों और राज करो की नीति पर काम कर रही है। सभी लोग जानते हैं कि बहराइच में घटना हुई नहीं, करायी गयी है। यह घटना रोकी जा सकती थी। सरकार की नाकामी थी। इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार ने यूपी की पुलिस को बिगाड़ दिया है। पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है। हत्याएं कर रही है। पुलिस डराने के लिए और अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पहले डीजीपी ने पिछले दिनों कहा था ये एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही है। पूर्व डीजीपी ने पुलिस एनकाउंटरों पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि जो अन्याय कर रहे हैं, उनके साथ कोई नहीं खड़ा दिखाई दे रहा है। प्रदेश में फर्जी एनकांउटर करने वाले पुलिस वालों पर मुकदमा चलेगा और वे जेल जाएंगे, तब उनके साथ कोई नहीं खड़ा होगा।
श्री अखिलेश ने कहा कि बहराइच के जुलूस का जिस व्यक्ति ने पहला वीडियो जारी किया, उस पत्रकार को भाजपा के लोगों ने बहुत मारा-पीटा है। उसके हाथ-पांव में बहुत चोटे आयी है। बीजेपी के लोग पत्रकार को मार रहे हैं और उसे झूठे मामले में जेल भिजवाना चाहते हैं, इसी से पता चलता है कि भाजपा के लोग क्या छिपा रहे हैं।
श्री अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। अन्याय और अत्याचार कर रही है। सरकार की नजर में भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस को बेहतर करने के लिए डायल 100 से लेकर तमाम सुविधाएं दी गई थी। पुलिस के लिए आधारभूत ढांचा दिया था, लेकिन जो पुलिस का तरीका हो गया है, उसकी जब कभी भी जांच होगी तो कार्रवाई होगी और दोषी जेल जाएंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *