दिनांकः05.10.2024
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्वमंत्री एवं सांसद श्री अवधेश प्रसाद के आवास सहादतगंज पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने 1992 में बनाई थी। उस समय मैं इस पार्टी का फाउंडर मेंबर था। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री
अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी देश में तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है।
सांसद अवधेश प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं से मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव जीतकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की है। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार को जनता याद कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता आज भी याद कर रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाएगी कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य नारायण यादव तथा संचालन मिल्कीपुर विधानसभा महासचिव यदुनाथ यादव ने किया।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव माखनलाल यादव युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप सिंह महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज यादव कुंवर बहादुर सिंह सिराज अहमद जयप्रकाश यादव नरेंद्र यादव अजय वर्मा राजू सूरज निषाद राम लहू यादव गया प्रसाद यादव दीदार अब्बास चेयरमैन प्रतिनिधि राम सुमेर भारती सुरेंद्र रावत विकास बर्मा राकेश चौरसिया राजकुमारी कोरी बंटी खान अनस खान मनोज यादव हौसला निषाद राम अचल यादव आलू आदि लोग मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी है:सांसद अवधेश प्रसाद





