अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भी बात की है।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमने यूक्रेन की स्थिति समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की है। मैंने शांति और स्थिरता की वापसी के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया ¹.




