उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के तृतीय दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री जी ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




