हुसैनाबाद ट्रस्ट की संपत्ति छोटा इमामबाड़ा का पहला गेट और नौबत ख़ाना अपनी मख़दूश अवस्था को काफी सालों से रो रहा है ऐतिहासिक राष्ट्रीय धरोहर से प्रेम करने वालों ने पुरातत्व विभाग एवं हुसैनाबाद ट्रस्ट से इसको रिपेयरिंग करने की मांग प्रार्थना पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से की,पर कोई कार्रवाई नहीं हुई,
इस संबंध में लखनऊ के वो मौलाना छोटी सी चीज का विरोध/ मज़म्मत लिखित एवं वीडियो बनाकर करते हैं
मैंने इस संबंध में उनसे गुहार लगाने के बाद भी उन्होंने इस संबंध मे कोई बयान नहीं दिया, शायद इस्लाम की तब्लीग की वजह से समय ना निकाल पा रहे हैं मैंने इससे पहले की पोस्ट में ऐतिहासिक इमारत से प्रेम करने वाले एवं चर्चित मौलाना से अपील की थी के मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि इस वर्ष बारिश बहुत होगी और इस बारिश से गेट को बचाने के लिए इसके ऊपर तिरपाल डालने की अनुमति दी जाए ताकि बारिश की वजह से इसको गिरने से बचाया जा सके शायद मेरी बात उन लोगों तक नहीं पहुंची तो पुनः इस संबंध में यही अनुरोध है
शब्बीर हुसैन
6388430320
छोटे ईमानबाड़े का पहला गेट एवं नौबत खाने की रिपेयरिंग की मांग




