नेपाल की तबाही के बीच भारत की मदद, 47.5 टन राहत सामग्री लेकर पहुंची वायुसेना

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश के प्रति अपनी मित्रता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। इसी प्रतिबद्धता के तहत भारत ने नेपाल के लिए राहत सामग्री की दो खेप भेजी हैं।

भारतीय वायुसेना का विमान 47.5 टन राहत सामग्री और जरूरी मेडिकल सप्लाई लेकर नेपाल पहुंचा। नेपाली सेना ने भारतीय राहत सामग्री को ट्रकों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।

भारत की यह मदद मुश्किल की घड़ी में पड़ोसी देश के साथ खड़े होने की उसकी नीति और दोनों देशों की मित्रता का संदेश देती है। संकट की इस घड़ी में भारत ने राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देते हुए नेपाल की मदद का हाथ बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *