Home / प्रियंका गांधी के ट्वीट का डीएम ने दिया जवाब, कहा-कोरोना वार्ड में नाले का नहीं बारिश का पानी घुसा था ।

प्रियंका गांधी के ट्वीट का डीएम ने दिया जवाब, कहा-कोरोना वार्ड में नाले का नहीं बारिश का पानी घुसा था ।

Spread the love

बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में पानी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायरल वीडियो ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका ने लिखा था कि यह सीएम के गृह क्षेत्र की हकीकत है।
इस मामले में गुरुवार को गोरखपुर के डीएम के.विजयेन्‍द्र पांडियन सामने आए। उन्‍होंने कहा कि बीआरडी मेडिकल कालेज प्रशासन ने उन्‍हें जानकारी दी है कि जिसे नाले का पानी बताकर सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित किेया जा रहा है वो नाले का नहीं बारिश का पानी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *