Home / कानपुर एनकाउंटर ने छीनी खुशी की ‘खुशी’ 29 जून को शादी, नौ दिन में विधवा, अब जेल में कट रही जिंदगी

कानपुर एनकाउंटर ने छीनी खुशी की ‘खुशी’ 29 जून को शादी, नौ दिन में विधवा, अब जेल में कट रही जिंदगी

Spread the love

बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी अभी जेल में ही रहेगी। हालांकि पहले पुलिस को उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे, जिसकी वजह से उसे रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को उसके खिलाफ साक्ष्य मिल गए हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी बुधवार सुबह (आठ जुलाई) हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया था। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *