नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोना महामारी से निपटने में “धारावी मॉडल” (Dharavi Model) की तारीफ किये जाने पर शनिवार को कहा कि इस सफलता के लिए वहां की जनता विशेष रूप से शाबाशी की हकदार है. उन्होंने ट्वीट किया, “WHO ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए हमारे देश के धारावी मॉडल की तारीफ की है. धारावी की इस उपलब्धि के लिए ज़िम्मेदार पूरी टीम और ख़ासतौर पे, वहां की जनता शाबाशी की हक़दार हैं.”