जब-जब कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच उठाया,और दमनकारी सरकार को चेताया है तब-तब इस सरकार के लोंगों ने कांग्रेस-जनों को झूठे मुकदमों में फसां कर उलझाने और उनकी हिम्मत को तोड़ने की साज़िश रची है प्रदेश अल्पसंखयक विभाग के जुझारू चेयरमैन जनाब Shahnawaz Alam साहब को गरीब, कुचले,परेशान लोगों की आवाज़ सड़कों पर मजबूती से सरकार के सामने लाने के लिए गिरफ्तार किया गया है,इस फ़र्ज़ी गिरफ्तारी के विरोध में हम कांग्रेस-जनों ने जनता के सहयोग से पूरे प्रदेश के हर जिले/शहर में धरने/प्रदर्शन कर आंदोलन किया और जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन दिया,और अब आज से पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर_अभियान चलाकर एक साथ 2 लाख लोगों की आवाज़ महामहिम_राज्यपाल जी तक पहुचाई जायेगी!
यह बात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री आसिम मुन्ना ने कही।
उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि आप सबसे दरख़्वास्त है कि आप इस हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करे, ताकि इस गूंगी-बहरी-दमनकारी सरकार के विरुद्ध मजबूत आवाज़ बुलंद की जा सके।
उन्होंने कहा कि हमारा नारा है।
हम कांग्रेस-जन इस गिरफ्तारी से न डरे है न डरेगें.!
सरकार कुछ भी कर ले हम न झुके है न झुकेंगे.!!
हम कांग्रेस-जन सदैव जनहित के लिए लड़े है और लड़ेंगे.!!!