Home / तमिलनाडु ने पूरे राज्य में 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

तमिलनाडु ने पूरे राज्य में 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

Spread the love

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 5 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16 हजार 400 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इस बीच कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में तमिलनाडु ने भी पूरे राज्य में 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. वहीं, चेन्नई, मदुरै और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंध को सख्त रखा जाएगा.
बता दें कि तमिलनाडु (Tamil Nadu Coronavirus Report) में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के एक दिन में रिकॉर्ड 3,940 नए मामले सामने आए थे. इसके बाद राज्य में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,275 हो गई थी. कोरोना संक्रमण से 54 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,079 पर पहुंच गई है. रविवार को नए सामने आए मामलों में अकेले चेन्नई से संक्रमण के 1,992 मामले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *