Home / पेट्रोल, डीजल के मूल्यों वृद्धि को केंद्र सरकार वापस ले: मुकेश सिंह चौहान

पेट्रोल, डीजल के मूल्यों वृद्धि को केंद्र सरकार वापस ले: मुकेश सिंह चौहान

Spread the love

लखनऊ 29 जून।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व एवं कंाग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी की उपस्थिति में इस्लामियां कालेज के सामने से होते हुए लोकभवन तक शहर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के सैंकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि काफी देर तक विरोध प्रदर्शन के उपरान्त पुलिस द्वारा वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकभवन के पास गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया जहां से सायं रिहा किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस देश में आजादी के बाद पेट्रोल का दाम डीजल से अधिक हो गया है। आज आम आदमी पर भारी मंहगाई का बोझ है। डीजल के दामों में भारी वृद्धि से जहां मंहगाई बढ़ी है वहीं किसानों को सबसे अधिक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि डीजल के दाम में भारी वृद्धि से किसानों को सर्वाधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता इस भीषण वृद्धि से कराह रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार केन्द्र सरकार को मूल्य वृद्धि को वापस लिये जाने के लिए सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रही है किन्तु जनविरोधी मोदी सरकार आम जनता के हितों पर कुठाराघात करने पर उतारू है।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान ने केन्द्र की मोदी सरकार से अविलम्ब पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में की गयी वृद्धि को वापस लेने की मांग की गयी। उन्होने कहा कि आज विश्व में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर है फिर भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाया जाना जनविरेाधी कदम है। आजादी से आज तक कभी भी इनके दामों में इतनी वृद्धि नहीं हुई है। डीजल पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से आम जनता कराह उठी है। ऐसे में भाजपा की केन्द्र सरकार बढ़े हुए दामों को अविलम्ब वापस ले।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी श्री रमेश शुक्ला, श्रीमती ममता चैधरी, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री अशोक सिंह, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री राजेश सिंह काली, डा0 शहजाद आलम, श्री अरशी रजा, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री विजय सक्सेना, श्रीमती रफत फातिमा, श्री सुनील दुबे, श्री आर.सी. उप्रेती, श्री रमेश मिश्रा, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा0 मंजू दीक्षित, श्री प्रदीप सिंह, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री विशाल राजपूत, श्री ब्रजेश सिंह, श्री अनस रहमान, मो0 तारिक, परवीन खान, श्री के0के0 शुक्ला, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री अशोक उपाध्याय, श्री शाहिद अली, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री इस्लाम अली, श्री रईस अहमद, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री आर.एस. तिवारी, श्री राजीव यादव, श्री अतीउर्रहमान, श्री लुकमान सिद्दीकी, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री जगदीश बाल्मीकि, श्रीमती सुनीता रावत, श्री उमा अवस्थी, श्री राहुल अवस्थी, श्री रोहित अवस्थी, श्री रोशन यादव, श्री रोहित कुमार, श्री सतेन्द्र वर्मा, श्री योगेन्द्र सिंह नेगी, श्री सुरेन्द्र शुक्ला, श्री हसन रिजवी, श्री आनन्द सिंह, श्री नावेद नकवी, श्री रंजीत भारती, श्री अशोक दुबे, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री उमाशरन वर्मा, श्री उमेश त्रिपाठी, श्री मेंहदी हसन, श्री योगेश्वर सिंह, श्री संजय बाल्मीकि, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री चन्द्र प्रकाश, श्री अभय बाजपेयी, श्री बंशीलाल लोधी, श्री प्रभात गुप्ता, श्री मुर्शरफ इमाम, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री राजीव यादव, मो0 शोएब खान, श्रीमती आशा मिश्रा, श्री सच्चिदानन्द, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री रितेश बाल्मीकि, श्री दिनेश दीक्षित सहित तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *