Home / नेपाल की संसद में विवादास्पद नागरिकता संशोधन बिल पेश

नेपाल की संसद में विवादास्पद नागरिकता संशोधन बिल पेश

Spread the love

नेपाल की संसद में मंगलवार को विवादास्पद नागरिकता संशोधन बिल पेश किया गया है। इस कानून के पास होने के बाद नेपाल में विवाह करने वाली दूसरे देश की महिलाओं को नागरिकता के लिए 7 साल तक इंतजार करना पड़ेगा।
नेपाल में संसदीय और सुशासन मामलों की समिति ने नागरिकता अधिनियम 2063 में उस संशोधन का समर्थन किया था जिससे नेपाली पुरुष से शादी करने वाली विदेशी महिला को नागरिकता हासिल करने के लिए सात साल इंतजार करना अनिवार्य हो जाएगा।
वैसे तो कानून बनने के बाद नया नियम सभी विदेशी महिलाओं पर लागू होगा। मगर भारत और नेपाल के बीच हाल के दिनों में जिस तरीके से रिश्तों में खटास आई है, इसे देखते हुए कई लोगों का मानना है कि यह भारत को निशाना बनाने के लिए किया गया है। भारत-नेपाल में ऐसे कई परिवार हैं जिनकी सीमापार रिश्तेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *