Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
अमेरिका ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को बताया “दुष्ट यानी धूर्त” - The Revolution News
Home / अमेरिका ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को बताया “दुष्ट यानी धूर्त”

अमेरिका ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को बताया “दुष्ट यानी धूर्त”

Spread the love

भारत के साथ सैन्य झड़प को लेकर अमेरिका ने चीन पर बड़ा निशाना साधा है। अमेरिका ने शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि चीन सीमा पर भारत के साथ तनाव बढ़ा रहा है। साथ ही अमेरिका ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को “दुष्ट यानी धूर्त” करार दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी नाटो जैसी संस्थाओं के जरिये बनाई गई स्वतंत्र दुनिया को फिर से पुराने रास्ते पर लाना चाहती है। साथ ही ऐसे नए नियम बना रहा है जो चीन की मदद करे।
पोम्पियो ने कहा, “पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भारत के साथ सीमा विवाद को बढ़ाया है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र हैं। चीन दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण कर रहा है और गैरकानूनी तरह से और क्षेत्र पर अपना दावा कर रहा है। समुद्री नौवहन के लिए खतरा पैदा कर रहा है। पोंपियो ने इससे पहले गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर दुख जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *