Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
स्कूल एजुकेशन रैंकिंग रिपोर्ट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर निशाना साधा - The Revolution News
Home / स्कूल एजुकेशन रैंकिंग रिपोर्ट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर निशाना साधा

स्कूल एजुकेशन रैंकिंग रिपोर्ट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर निशाना साधा

Spread the love

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में स्कूल एजुकेशन रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है, जिसको लेकर अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर निशाना साधा है. इस रिपोर्ट में चंडीगढ़, पंजाब, तमिलनाडु और केरल राज्य टॉप पर हैं. इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पीएम मोदी और सीएम अमरिंदर सिंह के बीच दोस्ती चल रही है.
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने देश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली पर एक रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में पंजाब के सरकारी स्कूल सबसे शानदार हैं और दिल्ली के सरकारी स्कूल बेकार हैं. ये रिपोर्ट बताती है कि मोदी जी और कैप्टन साहब की दोस्ती चल रही है. पंजाब के चुनाव से कुछ समय पहले ये रिपोर्ट जारी की गई है. ये रिपोर्ट कैप्टन साहब को मोदी जी के आशीर्वाद के रूप में जारी की गई है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *