परिसीमन पर TVK की सर्वदलीय बैठक का DMK ने किया बहिष्कार
तमिलनाडु में परिसीमन के मुद्दे को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। टीवीके सरकार द्वारा बुलाई गई इस बैठक का द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) ने बहिष्कार किया।
DMK का कहना है कि इस समय तमिलनाडु के लिए सबसे अहम मुद्दा कावेरी नदी के पानी और मेकेदातु बांध से जुड़ा विवाद है। पार्टी के मुताबिक, ऐसे समय में परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाना जनता का ध्यान वास्तविक और गंभीर मुद्दों से हटाने की कोशिश है।
DMK ने स्पष्ट किया कि राज्य के हितों से जुड़े कावेरी जल विवाद और मेकेदातु बांध के मुद्दे पर सरकार को प्राथमिकता से कदम उठाना चाहिए। पार्टी का आरोप है कि परिसीमन को लेकर चर्चा के जरिए दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
परिसीमन का मुद्दा दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि लोकसभा सीटों के संभावित पुनर्गठन को लेकर दक्षिणी राज्यों में प्रतिनिधित्व कम होने की आशंका जताई जाती रही है।
