गोंडा: राहुल गांधी के छात्रों से संवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का तंज

गोंडा में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों से संवाद को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मैं राहुल गांधी के छात्रों से संवाद का स्वागत करता हूं, लेकिन यह काम उन्हें एक-दो साल पहले ही करना चाहिए था।”
बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्होंने लोकसभा में छात्रों और युवाओं से जुड़ी कोई बड़ी बात उठाई है तो बताएं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं के मुद्दे को “कांग्रेस पार्टी लूट ले गई।”
उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों से जुड़े मामले में भाजपा ने उनकी मांग से ज्यादा काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *