Home / तय वक्त से पहले पहुंच रहा मानसून, तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा झमाझम बारिश का सिलसिला।

तय वक्त से पहले पहुंच रहा मानसून, तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा झमाझम बारिश का सिलसिला।

Spread the love

30/5/2020

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। जिसके तहत अब मानसून तय वक्त से पहले ही भारत में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मानसून एक जून को केरल पहुंच जाएगा। इसके बाद देशभर में बारिश का सिलसिला शुरू होगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है। जिससे फसलों की अच्छी पैदावार होगी और अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में दो लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं, जिसमें एक दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य भाग में है, जबकि दूसरा पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग में है। इसकी वजह से एक जून से मानसून की स्थिति अनुकूल हो जाएगी और केरल में मानसून दस्तक देगा। इससे पहले मौसम विभाग ने 6 जून को मानसून के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून तय वक्त से पहले ही पहुंच रहा है।
अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर की वजह से केरल के कई हिस्सों में अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से Yellow अलर्ट जारी किया गया है। केरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने समुद्र में गुरुवार रात से सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही जो मछुआरे समुद्र में हैं, उन्हें भी वापस आने को कहा गया है। मौसम विभाग ने मछुवारों को 31 मई से 4 जून तक समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है। केरल के अलावा 30-31 मई को कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *